राष्ट्रीय खेलों में भवानी ने जीता स्वर्ण

तलवारबाजी में सौमेया को 15-5 से हराया खेलपथ संवाद पणजी। ओलम्पियन तलवारबाज सीए भवानी देवी ने राष्ट्रीय खेलों में अपने खिताब का बचाव किया। तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर रहीं भवानी देवी ने महिलाओं की साबरे स्पर्धा में केरल की एस सौमेया को 15-5 से हराया। इससे पहले भवानी ने 2022 में गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। हिमाचल प्रदेश की शिखा बलौरिया और पंजाब की जगमीत कौर ने कांस्य पदक जीते।  बाबू ने दिला.......

सरबजोत ने कांस्य के साथ पक्का किया ओलम्पिक कोटा

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। निशानेबाज सरबजोत सिंह ने मंगलवार को कोरिया के चांगवोन में एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के साथ भारत के लिए पेरिस ओलम्पिक कोटा स्थान पक्का किया।  दूसरी तरफ सान्याम ने महिलाओं की जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ परचम लहराया। सरबजोत ने फाइनल में 221.1 का स्कोर किया। उन्होंने चीन के झांग यिफान (स्वर्ण, 243.7) और लियू जिनयाओ (242.1) क.......

महाराष्ट्र चैम्पियन, हरियाणा-पंजाब दूसरे और तीसरे नम्बर पर

45वीं एआईईएससीबी एथलेटिक मीट खेलपथ संवाद संगरूर। ऑल इंउिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एआईईएससीबी) की 45वीं एथलेटिक मीट चैम्पियनशिप महाराष्ट्र ने जीत ली। पटियाला में सम्पन्न एथलेटिक मीट में दूसरे स्थान पर हरियाणा एवं तीसरे पर पंजाब की टीम रही। रविवार को खेलों के समापन समारोह के मौके पर पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। पंजाब के मंत्री ईटीओ ने कहा कि बिजली ब.......

शतरंज में भारतीय शातिरों ने जीती चांदी

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने शनिवार को वहां एशियाई खेलों में रजत पदक जीते। टीम ने अपने अंतिम दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-0 से हराया। ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वैशाली रमेशबाबू, अंतरराष्ट्रीय मास्टर वंतिका अग्रवाल और महिला ग्रैंडमास्टर सविता श्री बस्कर ने अपनी अपनी बाजियां आसानी से जीती। भारतीय महिला टीम ने इस तरह से 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। शीर्ष वरीय.......

कुश्ती में दीपक पूनिया की चांदी

कुश्ती में मिले छह पदक, एक भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दीपक पूनिया की 86 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में ईरान के अपने आदर्श खिलाड़ी हसन यजदानी के सामने एक नहीं चली जिससे भारतीय पहलवानों ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिताओं में शनिवार को यहां छह पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। यह दूसरा अवसर था जबकि दीपक का सामना अपने बचपन के आदर्श खिलाड़ी तथा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और आठ बार के विश्व चैंपियनशिप के पदक विज.......

कांसे की लड़ाई में भारत से जापान हारा

महिला हॉकी टीम ने 2-1 से हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल हारने के दो दिन बाद ही जबर्दस्त जुझारूपन के साथ वापसी करते हुए जापान को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। हूटर के साथ ही मैदान पर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं कोच यानेके शॉपमैन और उल्लास में उछलती खिलाड़ियों को देखकर जाहिर हो गया कि इस कांस्य के टीम के लिए क्या मायने हैं। सेमीफाइनल में चीन से 0-4 से हारने के साथ पेरिस .......

रिकर्व तीरंदाजी में 13 साल का सूखा खत्म

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों में तीरंदाजी की भारतीय पुरुष और महिला रिकर्व टीमों ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता, जो इस स्पर्धा में 2010 के बाद देश के पहले पदक हैं। चोटों से जूझ रही अंकिता भकत, पंजाब की सिमरनजीत कौर और पंजाब की भजन कौर की तिकड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता। भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने वियतनाम की टीम को 6-2 (56-52, 55-56, 57-50, 51-48) से हराया। वहीं, अतनु दास, तुषा.......

पुरुष हॉकी में भारत ने जीता स्वर्ण

फाइनल में जापान को 5-1 से हराया पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 5-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में स्वर्ण हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था। वहीं, 2023 और 2.......

कुश्ती में अंतिम के बाद सोनम ने भी जीता कांस्य

एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के क्रिकेट में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कुश्ती में सोनम ने महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने चीन की लॉन्ग जिया को हराकर पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 91वां पदक है। कुश्ती की बात करें तो गुरुवार को अंतिम ने भी कांस्य पदक जीता था। एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के हो चुके हैं। अलग-अलग खेलों में नौ .......

तीरंदाजी में मिला आज का पहला पदक

महिला रिकर्व टीम ने कांस्य जीता, भारत के पास कुल 87 पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों में शुक्रवार को भारत को पहला पदक तीरंदाजी में मिला है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता। दूसरी तरफ फ्रीस्टाइल कुश्ती में पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया को हार का सामना करना पड़ा है। इरान के अमोजदखलीली ने उन्हें मात .......